Home मनोरंजन Deva First Review: जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर और रोमांस फुल ऑन पैकेज है शहीद कपूर...

Deva First Review: जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर और रोमांस फुल ऑन पैकेज है शहीद कपूर की फिल्म, देखने से पहले यहां पढ़े रिव्यु

6
0

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेटेड फिल्म देवा शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज के साथ ही फिल्म ने दर्शकों पर अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। एक्शन-थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में शाहिद का अनदेखा अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म में शाहिद एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज ने किया है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

क्या है शाहिद कपूर की देवा की कहानी
मलयालम फिल्ममेकर रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित फिल्म देवा में शाहिद कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक विद्रोही पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक हाई-प्रोफाइल केस सुलझाने के लिए दिया जाता है। केस सुलझाने के दौरान देवा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और इसके साथ ही कई साजिशों का भी पर्दाफाश होता है। देवा इस हाई प्रोफाइल केस को कैसे सुलझाता है और कहां फंसता है और कैसे खुद को साबित करता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म में पूजा हेगड़े को भले ही कम स्क्रीन स्पेस मिला है, लेकिन जितना भी मिला है, उन्होंने बढ़िया काम किया है। शाहिद के साथ उनकी केमिस्ट्री भी शानदार है।

,

देवा में स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी रही?
कबीर सिंह, हैदर और फिल्म कमीने में शाहिद कपूर गुस्सैल अंदाज में नजर आ चुके हैं। देवा में भी उनका कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म में शाहिद की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया है। शाहिद लंबे समय बाद एक्शन में नजर आ रहे हैं। पूजा हेगड़े की बात करें तो वह एक पत्रकार की भूमिका में जम गई हैं। हालांकि फिल्म में उनके करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। शाहिद के साथ यह उनकी पहली फिल्म है, इसलिए दर्शकों को फ्रेश जोड़ी पसंद आ रही है।

,
50 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म देवा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा 50 करोड़ के बजट में बनी है। देवा को सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और मालविका खत्री इसकी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े के साथ पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा, गिरीश कुलकर्णी, कुबरा सैत, अदिति संध्या शर्मा भी हैं। फिल्म की अवधि 156 मिनट है।

,
देवा देखने की दो बड़ी वजहें क्या हैं?

देवा देखने की दो और वजहें हैं – शाहिद कपूर की जबरदस्त एक्टिंग और दूसरा रोशन एंड्रयूज की प्रभावी कहानी। ऐसा लगता है जैसे किसी ने विदेशी सिनेमा में प्रचलित कुछ वर्जनाओं को चुनौती देने की कोशिश की है जो भारत में आम नहीं हैं। एक थ्रिलर के तौर पर यह रोमांच जरूर पैदा करती है। रोशन एंड्रयूज एक पल के लिए भी तनाव को कम नहीं होने देते। देवा में आपको बांधे रखने के लिए कई ट्विस्ट हैं और रहस्य से भरी कहानी पूरी तरह से आकर्षक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here