Home खेल Dharmendra के जाने से बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में मातम, शिखर धवन...

Dharmendra के जाने से बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में मातम, शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

8
0

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र देओल को श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र की हालत कुछ समय से क्रिटिकल थी। कुछ दिन पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार हुआ और उन्हें छुट्टी मिल गई।

धर्मेंद्र के निधन पर धवन का इमोशनल पोस्ट
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्विटर पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “आप न सिर्फ कद में ऊंचे थे, बल्कि आत्मा से भी ऊंचे थे। धर्मेंद्र जी, हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ताकत दयालु हो सकती है। ओम शांति।” सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिवंगत धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया।

90वें जन्मदिन से 15 दिन पहले निधन
एक्टर धर्मेंद्र देओल 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। खबर थी कि हेमा मालिनी, उनके बेटे और बेटियां दिवंगत एक्टर का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, जन्मदिन से 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। कुछ दिन पहले धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और कहा जा रहा है कि वे दो दिन से वेंटिलेटर पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि धर्मेंद्र का असली नाम कृष्ण देओल था, लेकिन उन्हें सिर्फ धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता है। धर्मेंद्र का पुश्तैनी गांव डांगो है, जो लुधियाना के रायकोट तहसील के पखोवाल के पास है। धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here