Home टेक्नोलॉजी Dor Play पर मिलेगा 300+लाइव टीवी चैनल्स और कई OTT एप्स का...

Dor Play पर मिलेगा 300+लाइव टीवी चैनल्स और कई OTT एप्स का फ्री एक्सेस, बस इतनी सी है कीमत

11
0

टेक न्यूज़ डेस्क – अपनी पसंदीदा मूवी, शो या वेबसीरीज देखने के लिए आपको अलग-अलग OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। जिसमें काफी पैसे भी खर्च होते हैं, लेकिन स्ट्रीमबॉक्स मीडिया ने इसका समाधान पेश किया है। कंपनी एक ऐसा OTT ऐप लेकर आई है, जिसमें 20 से ज्यादा OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वो भी एक रिचार्ज में। स्ट्रीमबॉक्स मीडिया ने डोर प्ले ऐप लॉन्च किया है। जिसमें आप 20 से ज्यादा OTT ऐप्स और 300 से ज्यादा टीवी चैनल देख सकते हैं। यह भारत की पहली सब्सक्रिप्शन आधारित टेलीविजन सर्विस है।

मोबाइल ओनली सर्विस में उपलब्ध OTT ऐप्स
डिज्नी + हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, लायंसगेट प्ले, सन नेक्स्ट, अहा, डिस्कवरी+, फैनकोड, ईटीवी विन, चौपाल, डॉलीवुड प्ले, नामाफ्लिक्स, शेमारूमी, स्टेज, सन नेक्स्ट, ट्रैवलएक्सपी, राज टीवी, वीआर ओटीटी, प्लेफ्लिक्स, ओटीटी प्लस और डिस्ट्रोटीवी प्लेटफॉर्म। 300+ टीवी चैनल बेहतरीन अनुभव के साथ।

ट्रेंडिंग और अपकमिंग सेक्शन
यह ऐप यूजर्स को एक सर्च में अपना पसंदीदा कंटेंट खोजने की सुविधा देता है। इसे सरलता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, ऐप का इंटरफेस दूसरे OTT ऐप्स जितना मुश्किल नहीं है। ऐप में ट्रेंडिंग और अपकमिंग सेक्शन है। जिसमें एंटरटेनमेंट से जुड़े अपडेट आते रहते हैं।

मूड बेस्ड फिल्टर भी मिलेंगे
इसके अलावा इसमें मूड बेस्ड फिल्टर भी दिए गए हैं। आप जैसा फील कर रहे हैं, वैसा ही कंटेंट उस फिल्टर में मिलता है। साथ ही, आप अपने पसंदीदा स्टार्स और जॉनर को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कीमत क्या है?
डोर प्ले को सब्सक्राइब करने के लिए आपको 399 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें 3 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसका सब्सक्रिप्शन फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है। मेंबरशिप एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को एक यूनिक कोड मिलेगा। जिसे मोबाइल नंबर के साथ ऐप पर डालना होगा। यह ऐप उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। इसमें एक ही जगह पर कई ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here