मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन बेन स्टोक्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि देखने वाले हर प्रशंसक का दिल बैठ गया। हैरान मत होइए, दरअसल बेन स्टोक्स मोहम्मद सिराज की एक गेंद से घायल हो गए। उन्हें यह चोट ग्रोइन एरिया में लगी, जिसके बाद वह दर्द से तड़पने लगे। स्टोक्स मोहम्मद सिराज की गेंद पर चकमा खा गए और गेंद सीधे उनके स्टमक गार्ड पर लगी और फिर वह काफी दर्द में दिखे। बेन स्टोक्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सिराज ने स्टोक्स पर कोई रहम नहीं दिखाया
दिलचस्प बात यह है कि जब मोहम्मद सिराज ने स्टोक्स को गेंद मारी, तब भी उन्होंने कोई रहम नहीं दिखाया। उन्होंने स्टोक्स को आँखें भी दिखाईं। इसके बाद सिराज अपने रन-अप के लिए गए। सिराज की यह गेंद स्टोक्स के निचले पैर पर भी लगी। खैर, स्टोक्स ने कुछ देर बाद बल्लेबाजी शुरू कर दी। वैसे, बल्लेबाजी से पहले बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी से भी अपना दमखम दिखाया था।
बेन स्टोक्स का कमाल
Thoughts and prayers for Ben Stokes 😅😅😅 pic.twitter.com/2RiAGkOKLF
— England Cricket (@englandcricket)
July 25, 2025
बेन स्टोक्स ने पहली पारी में पाँच विकेट लिए, जिसके दम पर इंग्लैंड ने भारत को 358 रनों पर रोक दिया। स्टोक्स ने पांचवीं बार टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वह टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने और 10 से ज़्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ़ चौथे ऑलराउंडर हैं। पांच विकेट लेने का यह कारनामा स्टोक्स के लिए इसलिए भी ख़ास रहा क्योंकि उन्होंने 8 साल बाद एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने आखिरी बार 2017 में यह कारनामा किया था।
जो रूट ने शतक लगाया
बेन स्टोक्स ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और मैनचेस्टर टेस्ट में जो रूट ने भी शतक जड़ा। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने टेस्ट में अपना 38वां शतक लगाया। रूट ने इस सीरीज़ में अपना दूसरा शतक लगाया। रूट के नाम एक देश में भारत के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इंग्लैंड में भारत के ख़िलाफ़ 1900 से ज़्यादा रन बनाए हैं।