Home खेल ENG vs SA: वनडे में सबसे बड़ी जीत का भारत का रिकॉर्ड...

ENG vs SA: वनडे में सबसे बड़ी जीत का भारत का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर, इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह रौंदा

5
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय टीम का वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड टूट गया है। जनवरी 2023 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 317 रनों से जीत दर्ज की थी। अब वनडे में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। साउथेम्प्टन के रोज़ बोवेस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने 342 रनों से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 414 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की पारी सिर्फ़ 72 रनों पर ढेर हो गई। हालाँकि, इसके बाद भी टीम ने सीरीज़ 2-1 से जीत ली।

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे कम स्कोर

दक्षिण अफ्रीका का वनडे में सबसे कम स्कोर 69 रन रहा। 72 रन टीम का दूसरा सबसे कम स्कोर है। टीम ने सिर्फ़ 9 विकेट गंवाए। कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। कॉर्बिन बोश ने टीम के लिए सबसे ज़्यादा 20 रन बनाए। केशव महाराज के बल्ले से 17 रन निकले। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। इसी की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम 50 रनों का आंकड़ा पार कर पाई। पहले 10 ओवरों में टीम ने 24 रन बनाकर 6 विकेट गंवा दिए।

ENG vs SA: वनडे में सबसे बड़ी जीत का भारत का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर, इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह रौंदा

वनडे में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

342 रन – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, साउथेम्प्टन, 2025

317 रन – भारत बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम, 2023

309 रन – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023

304 रन – ज़िम्बाब्वे बनाम अमेरिका, हरारे, 2023

302 रन – भारत बनाम श्रीलंका, मुंबई, 2023

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 9 ओवरों में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने बैटिंग पावरप्ले में ही 5 ओवरों में 5 रन देकर चारों विकेट लिए। लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 3 विकेट लिए। आर्चर के साथ नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले ब्रायडन कार्से ने 2 विकेट लिए।

इंग्लैंड के लिए बेथेल और रूट का शतक
इंग्लैंड के जेमी स्मिथ और बेन डकेट ने तेज़ शुरुआत दी। दोनों ने 8.3 ओवर में 59 रनों की साझेदारी की। डकेट 33 गेंदों में 31 रन बनाकर बोश का शिकार हो गए। जेमी स्मिथ ने अर्धशतक जमाया और 48 गेंदों में 62 रन बनाए। 117 रनों पर दूसरा विकेट गिरने के बाद, जो रूट और जैकब बेथेल क्रीज़ पर डटे रहे। दोनों ने शतक जड़े और 182 रनों की साझेदारी की। बेथेल 82 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए। रूट के बल्ले से 100 रन निकले। अंत में, जोस बटलर ने 32 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 400 रनों के पार पहुँचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here