Home खेल ENG vs SA: सीरीज हारने के बाद अंग्रेजों ने किया जवाबी हमला,...

ENG vs SA: सीरीज हारने के बाद अंग्रेजों ने किया जवाबी हमला, जैकब बेथल के बाद जो रूट ने भी ठोका शतक, अफ्रीका को पीटा

6
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ जो रूट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में शानदार शतक जड़ा। जो रूट ने 95 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वनडे क्रिकेट में जो रूट का यह 19वां शतक था। रूट ने अपनी शतकीय पारी में 6 चौके लगाए। हालाँकि, शतक लगाने के तुरंत बाद जो रूट आउट हो गए, हालाँकि आउट होने के बावजूद उन्होंने इंग्लैंड को मज़बूत स्थिति में पहुँचाया। जो रूट को कॉर्बिन बोस ने क्वेना एमफाका के हाथों कैच आउट कराया।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की स्थिति बेहद खराब रही है। सीरीज़ के पहले दो मैचों में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उसे सीरीज़ गँवानी पड़ी थी। हालाँकि, सीरीज़ के तीसरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने ज़बरदस्त खेल दिखाया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ों की धज्जियाँ उड़ा दीं।

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 415 रनों का लक्ष्य दिया

ENG vs SA: सीरीज हारने के बाद अंग्रेजों ने किया जवाबी हमला, जैकब बेथल के बाद जो रूट ने भी ठोका शतक, अफ्रीका को पीटा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन बनाए। जो रूट के अलावा इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने भी 110 रनों की पारी खेली। यह बेथेल का वनडे क्रिकेट में पहला शतक था। इसके अलावा, आखिरी ओवरों में जोस बटलर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को खूब परेशान किया।

जोस बटलर 32 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा, जेमी स्मिथ ने भी 48 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी की बात करें तो सिर्फ कॉर्बिन बोस और केशव महाराज ही सफल रहे। इन दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा, इंग्लैंड का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। इस प्रकार, अगर दक्षिण अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी की बात करें तो यह काफी औसत रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here