Home टेक्नोलॉजी “Flipkart Sale” लॉन्च के बाद अब तक की सबसे कम कीमत में...

“Flipkart Sale” लॉन्च के बाद अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है iPhone 16, खरीदने से पहले यहां जानें सबकुछ

6
0

Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की है, जिसके बाद से पुराने मॉडल्स पर भारी छूट मिल रही है। iPhone 17 के लॉन्च के बाद, कंपनी ने iPhone 16 की कीमत में लगभग ₹10,000 की कटौती की, जिससे iPhone 16 की कीमत लगभग ₹70,000 हो गई। हालाँकि, Flipkart की Big Billion Days सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है जिसमें यह फ़ोन अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा। Flipkart का कहना है कि सेल के दौरान आप इस iPhone को सिर्फ़ ₹51,999 में खरीद पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर

Apple की वेबसाइट पर iPhone 16 की कीमत अभी ₹69,900 है, लेकिन Flipkart का कहना है कि सेल के दौरान आप इसे सिर्फ़ ₹51,999 में खरीद पाएंगे। खास बात यह है कि यह फ़ोन नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ भी आने वाला है, जहाँ आप आसान किश्तों में डिवाइस को अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको क्रेडिट या डेबिट कार्ड की भी ज़रूरत नहीं होगी। यह कीमत बिना किसी बैंक कार्ड ऑफ़र के उपलब्ध होगी, जो इसे अब तक के सबसे बेहतरीन iPhone डील्स में से एक बनाती है।

iPhone 16 की खास बातें

iPhone 16 की खासियतों की बात करें तो, डिवाइस में 6.1 इंच का सुपर रेटिना HDR डिस्प्ले है। इसके साथ ही, इस डिवाइस में A18 चिपसेट है जो 3 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित है। डिवाइस में Apple इंटेलिजेंस भी है, जिसमें टेक्स्ट राइटिंग टूल्स, ऑडियो रिकॉर्डिंग ट्रांसक्रिप्शन और ऑब्जेक्ट रिकग्निशन शामिल हैं।

कैमरे के मामले में भी, फोन काफी दमदार है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का फ्यूजन सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस है। फोन में एक खास कैमरा कंट्रोल बटन भी दिया गया है, जिससे आप बेहतरीन फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here