अक्सर लड़के किसी लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में कुछ जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि आजकल की लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत ध्यान देती हैं। अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसे इम्प्रेस करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा समझदार और सावधान रहने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जो किसी लड़की को इम्प्रेस करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
मजाक और गंभीर बातों के बीच संतुलन बनाए रखें
लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं, जिनसे बात करना अच्छा लगता है। इसलिए बात करते समय चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें और हल्की-फुल्की बातें करें। लेकिन हर समय मजाक करना या हर बात को गंभीर बना देना अच्छा नहीं लगता। सही समय पर हंसना और सही समय पर गंभीर होना सीखें। यह संतुलन आपको एक अच्छा और समझदार इंसान बनाता है।
लड़की का सम्मान करें और उसे खास महसूस कराएं
हर लड़की चाहती है कि उसका सम्मान किया जाए। अगर आप लड़की के साथ सम्मान से पेश आते हैं, उसकी बातों को महत्व देते हैं और उसे खास महसूस कराते हैं, तो वह आपकी तरफ जरूर आकर्षित होगी। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो उन्हें समझते हैं और उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।
आत्मविश्वास दिखाएं, लेकिन अति आत्मविश्वासी न हों
लड़कियों को आत्मविश्वासी लड़के पसंद आते हैं। अगर आप अपने काम को लेकर गंभीर हैं, चीजों को अपने हाथ में लेते हैं, तो इससे आपकी अच्छी छवि बनती है। लेकिन ध्यान रखें कि यह आत्मविश्वास अहंकार या ओवर एटीट्यूड में न बदल जाए, नहीं तो इसका उल्टा असर हो सकता है।
साफ-सुथरा रहें और अच्छे दिखें
आपको बहुत ज़्यादा फैशनेबल होने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन साफ-सुथरे कपड़े पहनना ज़रूरी है। बाल, दाढ़ी, नाखून साफ रखें और हल्का परफ्यूम इस्तेमाल करें। पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें, क्योंकि गंदे या मैले-कुचैले लुक से लड़की दूर हो सकती है।
कम बोलें, ज़्यादा सुनें
लड़कियां भावुक होती हैं और उन्हें कोई ऐसा चाहिए जो उनकी बात ध्यान से सुने। जब कोई लड़की आपसे अपने विचार शेयर करे, तो उसकी बात ध्यान से सुनें, बीच में न बोलें। इससे उसे लगेगा कि आप उसकी परवाह करते हैं। इससे आपकी बातों में वज़न आएगा और वह आपसे जुड़ाव महसूस करेगी।