आज यानी शनिवार 8 मार्च को सोना सस्ता हो गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन और होली से पहले सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के भाव में 300 रुपए तक की गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,150 रुपये के आसपास और 22 कैरेट सोने का भाव 79,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 99,200 रुपये के स्तर पर है। आज 7 मार्च का सोने-चांदी का भाव देखें।
सोने की कीमतें क्यों गिरीं?
सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। विशेष रूप से, अमेरिकी कर नीतियों और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों, जैसे कि रोजगार दर और बेरोजगारी दर में संभावित परिवर्तन, बाजार में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। इसके कारण निवेशकों की धारणा कमजोर हो रही है, जिससे सोने की मांग घट रही है और कीमतें गिर रही हैं।
दिल्ली-मुंबई में सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 80,040 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,890 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 87,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। यहां जानिए 8 मार्च 2025 को देश के 4 बड़े शहरों में सोने का भाव।
शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली 80,040 87,300 चेन्नई 79,890 87,150 मुंबई 79,890 87,150 कोलकाता 79,890 87,150
चांदी की दर
8 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,200 रुपए प्रति किलोग्राम था। कल के मुकाबले आज चांदी की कीमत में करीब 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कल चांदी का भाव 99,100 रुपए था।
सोने की कीमत कैसे निर्धारित होती है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतें, सरकारी कर और रुपये के मूल्य में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन ही नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। विशेषकर शादियों और त्यौहारों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है।