वैश्विक बाजारों में कमजोरी और मुनाफावसूली गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 400 रुपये गिरकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन ने यह जानकारी दी।
आज भारत में सोने के दाम
सोने के दाम | बैंगलोर में सोने के दाम | चेन्नई में सोने के दाम | दिल्ली में सोने के दाम | हैदराबाद में सोने के दाम | मुम्बई में सोने के दाम |
---|---|---|---|---|---|
22 कैरेट | ₹82,750 | ₹82,850 | ₹82,850 | ₹82,700 | ₹82,700 |
24 कैरेट | ₹90,270 | ₹90,370 | ₹90,370 | ₹90,220 | ₹90,220 |
बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो एक दिन पहले 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली और डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।”
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा अमेरिका में धीमी विकास दर और मुद्रास्फीति पर की गई टिप्पणी के बाद कीमती धातु में गिरावट आई। चांदी भी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 1,700 रुपए टूटकर 1,00,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। गुरुवार को यह 1.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमत 12.15 डॉलर गिरकर 3,032.75 डॉलर प्रति औंस रह गई। कॉमेक्स सोना वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,036.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने कहा, “कॉमेक्स सोना 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे है।”
लेकिन, यह तीव्र गिरावट सीमित हो सकती है, क्योंकि सुरक्षित निवेश की मांग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के संभावित प्रभाव और पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति से संबंधित चिंताओं से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “ट्रम्प द्वारा हाल ही में यह कहे जाने के बाद कि व्यापक प्रतिशोधात्मक टैरिफ और कुछ अतिरिक्त क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क 2 अप्रैल से प्रभावी होंगे, बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।”