Home व्यापार Gold Rate Today: सोमवार को सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले यहां...

Gold Rate Today: सोमवार को सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले यहां जानिए क्या है आज आपके शहर में रेट

6
0

आज यानी सोमवार 24 मार्च को सोना सस्ता हो गया है। सोने की कीमत अपने शिखर से गिर गयी है। पिछले सप्ताह शुक्रवार के मुकाबले सोने की कीमतों में करीब 900 रुपये का सुधार देखा गया है। ऐसे में देखना यह है कि सोने की कीमत में और गिरावट आएगी या नहीं। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपये से ऊपर और 22 कैरेट सोने की कीमत 82,400 रुपये से ऊपर कारोबार कर रही है। एक किलो चांदी की कीमत 1,00,900 रुपये के स्तर पर है। चांदी की कीमतों में भी 4,000 रुपये की गिरावट देखी गई है। सोमवार, 24 मार्च के सोने-चांदी के भाव यहां जानें।

चांदी की कीमत

24 मार्च 2025 को चांदी की कीमत 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम थी। पिछले शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,05,100 रुपये थी। पिछले शुक्रवार के मुकाबले चांदी की कीमतों में करीब 4,000 रुपये का सुधार देखा गया है।

24 मार्च को दिल्ली-मुंबई में सोने का भाव

सोमवार यानी 24 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 82,440 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पिछले शुक्रवार की तुलना में आज यानी सोमवार को सोना सस्ता हो गया है। शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली 82,440 89,970 चेन्नई 82,290 89,770 मुंबई 82,290 89,770 कोलकाता 82,290 89,770

सोने की कीमत क्यों गिरी?

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी, डॉलर में मजबूती और मुनाफावसूली है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है, क्योंकि महंगे डॉलर के कारण निवेशकों की सोने में रुचि कम हो जाती है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के बयान का भी असर रहा, जिसमें उन्होंने अमेरिका में महंगाई बढ़ने की बात कही थी।

देश में सोने की कीमत कैसे निर्धारित होती है?

भारत में सोने की कीमतें कई कारणों से बदलती रहती हैं, जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतें, सरकारी कर और रुपये के मूल्य में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन ही नहीं है, बल्कि यह हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादियों और त्यौहारों के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here