Home व्यापार Gold-Silver Price: आज 4 दिसंबर को सोने-चांदी के दामों में आई तेजी,...

Gold-Silver Price: आज 4 दिसंबर को सोने-चांदी के दामों में आई तेजी, खरीदने से पहले यहां चेक करे आज के ताजा भाव

24
0

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क – नए साल में सोने की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज यानी शनिवार 4 जनवरी 2025 को 10 ग्राम सोने का रेट 750 रुपये महंगा हो गया है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 79,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 72,700 रुपये के आसपास है। चेक करें आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

दिल्ली 72,750 79,350
नोएडा 72,750 79,350
गाजियाबाद 72,750 79,350
जयपुर 72,750 79,350
गुड़गांव 72,750 79,350
लखनऊ 72,750 79,350
मुंबई 72,600 79,200
कोलकाता 72,600 79,200
पटना 72,650 79,250
अहमदाबाद 72,650 79,250
भुवनेश्वर 72,600 79,200
बेंगलुरु 72,600 79,200

4 जनवरी 2025 को चांदी हुई महंगी
देश में एक किलोग्राम चांदी का भाव 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में 2,000 रुपये की तेजी आई। इससे पहले चांदी का रेट 90,500 रुपये के आसपास था।

क्यों महंगा हुआ सोना
सोने की कीमतों में तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और घरेलू बाजार में निवेशकों की बढ़ती मांग है। रुपये की कमजोरी ने भी सोने को महंगा बनाने में भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,640 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा है, जिसके कारण घरेलू बाजार में भी कीमतों में तेजी आई। इसके अलावा आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर है, जिससे सोने की मांग बढ़ती है। अमेरिका से बेरोजगारी और पीएमआई जैसे आर्थिक आंकड़ों से आने वाले समय में सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here