सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। इस बीच शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत आखिरी बंद पर 86092 रुपये पर आ गई थी। वहीं चांदी का भाव 97147 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। आज, सोमवार की कीमतें दोपहर 12 बजे अपडेट की जाएंगी। जैसे ही कीमतें अपडेट होंगी हम आपको सूचित करते रहेंगे। आगे जानें 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का नवीनतम मूल्य, साथ ही आपके शहर में वर्तमान दर क्या है।
आज भारत में सोने के दाम
सोने के दाम | बैंगलोर में सोने के दाम | चेन्नई में सोने के दाम | दिल्ली में सोने के दाम | हैदराबाद में सोने के दाम | मुम्बई में सोने के दाम |
---|---|---|---|---|---|
22 कैरेट | ₹80,300 | ₹80,300 | ₹80,300 | ₹80,250 | ₹80,250 |
24 कैरेट | ₹87,600 | ₹87,550 | ₹87,550 | ₹88,100 | ₹87,750 |
जानिए क्या है सोने का हॉलमार्क
आभूषण बनाने में केवल 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है और यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन नतीजा यह होता है कि इसमें मिलावट करके 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को 22 कैरेट सोना बताकर ज्वैलर्स को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी आभूषण खरीदें तो उसके हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर लें। यदि सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह सोना 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध है। यदि इस पर 750 हॉलमार्क है, तो यह सोना 75.0 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 916 है, तो सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 990 है, तो सोना 99.0 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।
आज भारत में चांदी के दाम
चांदी के दाम | बैंगलोर में चांदी के दाम | चेन्नई में चांदी के दाम | दिल्ली में चांदी के दाम | हैदराबाद में चांदी के दाम | मुम्बई में चांदी के दाम |
---|---|---|---|---|---|
10 ग्राम | ₹1004 | ₹1079 | ₹1004 | ₹1079 | ₹1004 |
सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?
सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे इसकी शुद्धता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। कैरेट सोना का मतलब है 1/24 प्रतिशत सोना, अगर आपका आभूषण 22 कैरेट का है तो 22 को 24 से भाग दें और उसे 100 से गुणा करें।