Home व्यापार Gold-Silver Price Today : महंगा या सस्ता! खरीदनें से पहले यहां जानिए...

Gold-Silver Price Today : महंगा या सस्ता! खरीदनें से पहले यहां जानिए आज सुबह क्या है सोना-चांदी की कीमत

11
0

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जहां एक ओर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ युद्ध के बीच विश्व बाजार में भय का माहौल है। बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई। 24 कैरेट सोने की कीमत 86432 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 86300 रुपये पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव पिछले बंद स्तर 95293 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 95993 रुपये पर पहुंच गया। यह कीमत आज (गुरुवार) बाजार खुलने तक बनी रहेगी। दिन भर कीमतों में होने वाले परिवर्तन के बारे में हम आपको जानकारी देते रहेंगे। आगे जानें 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का भाव, साथ ही आपके शहर में मौजूदा रेट क्या है।

आज भारत में सोने के दाम

सोने के दाम बैंगलोर में सोने के दाम चेन्नई में सोने के दाम दिल्ली में सोने के दाम हैदराबाद में सोने के दाम मुम्बई में सोने के दाम
22 कैरेट ₹80,700 ₹80,800 ₹80,800 ₹80,650 ₹80,650
24 कैरेट ₹88,030 ₹88,130 ₹88,130 ₹87,980 ₹87,980

जानिए क्या है सोने का हॉलमार्क

आभूषण बनाने में केवल 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है और यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन नतीजा यह होता है कि इसमें मिलावट करके 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को 22 कैरेट सोना बताकर ज्वैलर्स को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी आभूषण खरीदें तो उसके हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर लें। यदि सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह सोना 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध है। यदि इस पर 750 हॉलमार्क है, तो यह सोना 75.0 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 916 है, तो सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 990 है, तो सोना 99.0 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।

सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?

आज भारत में चांदी के दाम

चांदी के दाम बैंगलोर में चांदी के दाम चेन्नई में चांदी के दाम दिल्ली में चांदी के दाम हैदराबाद में चांदी के दाम मुम्बई में चांदी के दाम
10 ग्राम ₹980 ₹1070 ₹980 ₹1070 ₹980

सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। कैरेट सोना का मतलब है 1/24 प्रतिशत सोना, अगर आपका आभूषण 22 कैरेट का है तो 22 को 24 से भाग दें और उसे 100 से गुणा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here