Home व्यापार Gold-Silver Price Today: रातों रात सस्ता हुआ सोना! खरीदारी करने से पहले...

Gold-Silver Price Today: रातों रात सस्ता हुआ सोना! खरीदारी करने से पहले यहां जानें अपने शहर के रेट

8
0

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 86,843 रुपये के पिछले बंद से बढ़कर 88101 रुपये हो गई। वहीं चांदी की कीमत 98,322 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 99767 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को बाजार खुलने तक सोने-चांदी की कीमत यही रहेगी। दिन भर कीमतों में उतार-चढ़ाव के बारे में हम आपको जानकारी देते रहेंगे। इसके अलावा अपने शहर में वर्तमान दरों के साथ-साथ 23 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की नवीनतम कीमत जानें।

जानिए क्या है सोने का हॉलमार्क

आज भारत में सोने के दाम

सोने के दाम बैंगलोर में सोने के दाम चेन्नई में सोने के दाम दिल्ली में सोने के दाम हैदराबाद में सोने के दाम मुम्बई में सोने के दाम
22 कैरेट ₹81,250 ₹81,200 ₹81,350 ₹81,200 ₹81,200
24 कैरेट ₹88,630 ₹88,580 ₹88,730 ₹88,580 ₹88,580

आभूषण बनाने में केवल 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है और यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन नतीजा यह होता है कि इसमें मिलावट करके 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को 22 कैरेट सोना बताकर ज्वैलर्स को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी आभूषण खरीदें तो उसके हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर लें। यदि सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह सोना 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध है। यदि इस पर 750 हॉलमार्क है, तो यह सोना 75.0 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 916 है, तो सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 990 है, तो सोना 99.0 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।

सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?

सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। कैरेट सोना का मतलब है 1/24 प्रतिशत सोना, अगर आपका आभूषण 22 कैरेट का है तो 22 को 24 से भाग दें और उसे 100 से गुणा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here