Home व्यापार Gold-Silver Price Today: सस्ता या महंगा! खरीदारी से पहले जानें अपने शहर...

Gold-Silver Price Today: सस्ता या महंगा! खरीदारी से पहले जानें अपने शहर के 24, 22, 18 कैरेट का भाव

52
0

सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले बंद भाव 85,690 रुपये से बढ़कर 86,733 रुपये हो गई। वहीं चांदी का भाव 96023 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 97566 रुपए पर पहुंच गया। यह कीमत गुरुवार को बाजार खुलने तक बनी रहेगी। दिन भर कीमतों में होने वाले परिवर्तन के बारे में हम आपको जानकारी देते रहेंगे। अपने शहर में वर्तमान दर के साथ 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट की नवीनतम कीमतें जानें।

जानिए क्या है सोने का हॉलमार्क

आज भारत में सोने के दाम

सोने के दाम बैंगलोर में सोने के दाम चेन्नई में सोने के दाम दिल्ली में सोने के दाम हैदराबाद में सोने के दाम मुम्बई में सोने के दाम
22 कैरेट ₹80,400 ₹80,450 ₹80,450 ₹80,350 ₹80,350
24 कैरेट ₹87,700 ₹87,800 ₹87,800 ₹87,650 ₹87,650

आभूषण बनाने में केवल 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है और यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन नतीजा यह होता है कि इसमें मिलावट करके 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को 22 कैरेट सोने के रूप में बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी आभूषण खरीदें तो उसके हॉलमार्क के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करें। यदि सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह सोना 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। जबकि अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 750 है, तो यह सोना 75.0% शुद्ध है। यदि सोने पर 916 हॉलमार्क है तो वह 91.6% शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 990 है, तो सोना 99.0% शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 999 है, तो सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।

सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?

सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 तथा 18 कैरेट सोने पर 750 अंकित होता है। इससे शुद्धता के बारे में कोई संदेह नहीं रह जाता। कैरेट सोने का मतलब है 1/24 प्रतिशत सोना, इसलिए यदि आपका आभूषण 22 कैरेट का है, तो 22 को 24 से विभाजित करें और 100 से गुणा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here