Home व्यापार Gold-Silver Price Today: सस्ती हुई चांदी तो सोने के दामों ने छुआ...

Gold-Silver Price Today: सस्ती हुई चांदी तो सोने के दामों ने छुआ आसमान, जानें अपने शहर के ताजा रेट

23
0

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। सोमवार को सोने की कीमत 85,998 रुपये पर पहुंच गई। चांदी की कीमत गिरकर 97,953 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अपने शहर में वर्तमान दर के साथ 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट की नवीनतम कीमतें जानें।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वर्तमान में मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनउ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 78890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 78940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 86110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जानिए क्या है सोने का हॉलमार्क

आभूषण बनाने में केवल 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है और यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन नतीजा यह होता है कि इसमें मिलावट करके 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को 22 कैरेट सोने के रूप में बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी आभूषण खरीदें तो उसके हॉलमार्क के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करें। यदि सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह सोना 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। जबकि अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 750 है, तो यह सोना 75.0% शुद्ध है। यदि सोने पर 916 हॉलमार्क है तो वह 91.6% शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 990 है, तो सोना 99.0% शुद्ध है। यदि हॉलमार्क 999 है, तो सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।

सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?

सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 तथा 18 कैरेट सोने पर 750 अंकित होता है। इससे शुद्धता के बारे में कोई संदेह नहीं रह जाता। कैरेट सोने का मतलब है 1/24 प्रतिशत सोना, इसलिए यदि आपका आभूषण 22 कैरेट का है, तो 22 को 24 से विभाजित करें और 100 से गुणा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here