Google ने AI मोड में नई भाषाओं के लिए सपोर्ट जोड़ा है, जिसके बाद अब यह हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करेगा। कंपनी ने पाँच नई भाषाओं के सपोर्ट की घोषणा की है। पहले, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह मोड केवल अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता था और अब यह हिंदी के साथ-साथ इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा। AI मोड में हिंदी सपोर्ट आने के बाद, उपयोगकर्ता Google सर्च में लंबे और जटिल प्रश्नों को हिंदी में जान पाएँगे। AI मोड में टेक्स्ट, ऑडियो, फोटो या वीडियो अपलोड करके भी जटिल प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
कई लोगों को होगा फायदा
AI का दिमाग कैसे काम करता है, यह इंसानों से कितना अलग है?
AI मोड में हिंदी भाषा के सपोर्ट से उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें अंग्रेजी भाषा समझने में दिक्कत होती है। इसके पीछे Google के नए Gemini 2.5 मॉडल का इस्तेमाल किया गया है, जो संदर्भ को समझकर बेहतर परिणाम देता है।
180 देशों के लिए जारी किया जा चुका है AI मोड
Google के इस विस्तार से पहले, कंपनी 180 देशों के लिए AI मोड पेश कर चुकी है। अमेरिका के बाद, यह सेवा भारत और अन्य देशों में लॉन्च की जा चुकी है। Google Search में एक AI मोड टैब दिया गया है, जहाँ उपयोगकर्ता अपने खोज परिणामों को बेहतर ढंग से देख सकते हैं।
Google का AI मोड क्या है?
Google का AI मोड दरअसल खोज परिणामों को बेहतर ढंग से दिखाने का एक तरीका है। इस मोड में उपयोगकर्ताओं की खोजों और प्रश्नों के उत्तर दिखाए जाते हैं। ये उत्तर बहुत ही व्यवस्थित तरीके से दिखाए जाते हैं।
AI मोड में, पहले एक परिचय होता है, जिसके बाद विभिन्न उपशीर्षकों के साथ जानकारी दिखाई जाती है। यहाँ उपयोगकर्ता अनुवर्ती प्रश्न भी पूछ सकते हैं। यहाँ उपयोगकर्ता टेक्स्ट, ऑडियो की मदद से खोज कर सकते हैं।
Google AI मोड को मार्च 2025 में अमेरिका से लॉन्च किया गया था। इससे पहले इसे Search Labs द्वारा प्रायोगिक तौर पर लॉन्च किया गया था। इसे सबसे पहले अमेरिका में Google One AI प्रीमियम ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया था।
AI मोड, AI ओवरव्यू से अलग है
Google में एक AI ओवरव्यू फ़ीचर भी है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता खोज परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि AI ओवरव्यू असल में Google AI मोड से अलग है।








