क्रिकेट न्यूज डेस्क।। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। यह महामुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने इस सीजन में शानदार वापसी की कहानी लिखी है। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन जब टीम जीत की पटरी पर लौटी तो उसने हर विरोधी खेमे में खलबली मचा दी। हालांकि, इस साल एलिमिनेटर में मुंबई का सफर खत्म हो सकता है।
मुंबई का छठी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि आंकड़े खुद ऐसी कहानी बयां कर रहे हैं। गुजरात के रिकॉर्ड से टेंशन में मुंबई अब कहानी यह है कि आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन सात में से मुंबई ने सिर्फ 2 बार ही जीत हासिल की है। यानी गुजरात टाइटंस ने 5 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। इस साल भी खेले गए दो मैचों में शुभमन गिल की सेना ने जीत हासिल की है। अब अगर इस रिकॉर्ड पर नजर डालें तो एलिमिनेटर मुकाबले में MI की राह आसान नहीं होगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अगर मुंबई को गुजरात को हराना है तो उन्हें कुछ खास प्रदर्शन करना होगा। आईपीएल 2025 में खेले गए पहले मैच में गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से हराया था, जबकि एक मैच में गुजरात ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।
Noise 📴 🧘♂️
Focus 🔛 🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #GTvMI pic.twitter.com/f2VPXDfr0U— Mumbai Indians (@mipaltan)
May 29, 2025
Noise 📴 🧘♂️
Focus 🔛 🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #GTvMI pic.twitter.com/f2VPXDfr0U— Mumbai Indians (@mipaltan)
May 29, 2025
गुजरात का बल्लेबाजी क्रम शानदार फॉर्म में
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला है। सुदर्शन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 14 मैचों में 52 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 679 रन बनाए हैं। वहीं गिल ने भी 54 की औसत और 156 की स्ट्राइक रेट से 649 रन बनाए हैं।