Home खेल GT vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात के आसपास भी...

GT vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात के आसपास भी नहीं ​फटकती मुंबई इंडियंस, हार्दिक की टेंशन बडा देगा रिकॉर्ड

10
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 2022 की चैंपियन गुजरात पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी, लेकिन इस साल उसने शानदार वापसी की है। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले सीजन से बेहतर प्रदर्शन करने को आतुर है। इस मैच की विजेता को क्वालीफायर-2 में जगह मिलेगी।

गुजरात और मुंबई हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस इतिहास की सबसे सफल टीम है। गुजरात ने 2022 से आईपीएल खेलना शुरू किया है। मुंबई के खिलाफ गुजरात का रिकॉर्ड दमदार है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। जिसमें गुजरात ने 5 जीते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस ने सिर्फ दो मैच जीते हैं। गुजरात ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दोनों मैच जीते हैं। मुंबई पिछले चार मैचों में गुजरात को नहीं हरा पाई है।

GT vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात के आसपास भी नहीं ​फटकती मुंबई इंडियंस, हार्दिक की टेंशन बडा देगा रिकॉर्ड

गुजरात ने प्लेऑफ में भी जीत दर्ज की

हर टीम के खिलाफ मुंबई के मजबूत रिकॉर्ड के बावजूद, 2021 सीजन के बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। 2023 आईपीएल का क्वालीफायर-2 मुंबई और गुजरात के बीच खेला गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में गुजरात ने शुभमन गिल के शतक की मदद से 3 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की पारी महज 171 रन पर ढेर हो गई।

हारने वाली टीम का सफर खत्म होगा

गुजरात टाइटंस लगातार लीग टेबल में टॉप पर थी। टीम अपने पिछले दो मैच हारकर तीसरे स्थान पर रही। मुंबई के पास अपना आखिरी मैच जीतकर टॉप-2 में जगह बनाने का मौका था, लेकिन टीम नाकाम रही। आईपीएल एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है। जीतने वाली टीम क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ती है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here