क्रिकेट न्यूज डेस्क।। राजस्थान रॉयल्स की खोज, बिहार के 14 वर्ष और 32 दिन के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके लगाए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। वह पुरुष टी-20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। वह 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हुए। आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक बनाया था।
सूर्यवंशी ने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया और आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। पठान ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक बनाया था। आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39 गेंदों पर शतक बनाया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 40 गेंदों पर शतक बनाया। आइए देखते हैं इस बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की कैसे धुनाई की और स्टार स्पोर्ट्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विस्तार से जानते हैं पूरी पारी…
Youngest to score a T20 1⃣0⃣0⃣ ✅
Fastest TATA IPL hundred by an Indian ✅
Second-fastest hundred in TATA IPL ✅Vaibhav Suryavanshi, TAKE. A. BOW 🙇 ✨
Updates ▶ https://t.co/HvqSuGgTlN#TATAIPL | #RRvGT | @rajasthanroyals pic.twitter.com/sn4HjurqR6
— IndianPremierLeague (@IPL)
April 28, 2025
17 गेंदों में 50 रन!
35 गेंदों में 100 रन!
वैभव सूर्यवंशी की 37 गेंदों की पारी, गेंद दर गेंद देखें
0.2:0 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
0.3:6 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
0.4:1 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
0.6:0 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
1.2: 1 (गेंदबाज: इशांत शर्मा)
2.1:0 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
2.2:1 (गेंदबाज: मोहम्मद सिराज)
3.1: 6 (गेंदबाज: इशांत शर्मा)
3.2: 6 (गेंदबाज: इशांत शर्मा)
3.3: 4 (गेंदबाज: इशांत शर्मा)
3.4: 0 (गेंदबाज: इशांत शर्मा)
3.5: 6 (गेंदबाज: इशांत शर्मा)
3.6: 4 (गेंदबाज: इशांत शर्मा)
4.3: 6 (गेंदबाज: वॉशिंगटन सुंदर)
4.4: 0 (गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर)
4.5: 6 (गेंदबाज: वाशिंगटन सुंदर)
4.6: 4 (गेंदबाज: वॉशिंगटन सुंदर)
5.2:0 (गेंदबाज: प्रसाद कृष्णा)
5.3:0 (गेंदबाज: प्रसाद कृष्णा)
5.4:1 (गेंदबाज: प्रसाद कृष्णा)
6.1: 0 (गेंदबाज: राशिद खान)
6.2: 1 (लेग बाई, गेंदबाज: राशिद खान)
6.4: 1 (गेंदबाज: राशिद खान)
6.6: 0 (गेंदबाज: राशिद खान)
7.6:6 (गेंदबाज: प्रसाद कृष्णा)
8.2: 0 (गेंदबाज: राशिद खान)
8.3: 4 (गेंदबाज: राशिद खान)
8.4: 1 (गेंदबाज: राशिद खान)
9.1: 6 (गेंदबाज: करीम जनत)
9.2: 4 (गेंदबाज: करीम जनत)
9.3: 6 (गेंदबाज: करीम जनत)
9.4: 4 (गेंदबाज: करीम जनत)
9.5:4 (गेंदबाज: करीम जनत)
9.6: 6 (गेंदबाज: करीम जनत)
10.2: 6 (गेंदबाज: राशिद खान) शतक पूरा हुआ।
10.3: 1 (गेंदबाज: राशिद खान)
11.4:0 (गेंदबाज: प्रसाद कृष्णा)
11.5: 0 बोल्ड (गेंदबाज: प्रसाद कृष्णा)