क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज हैं और उन्हें टीम इंडिया की दीवार कहा जाता है।पिछले कुछ समय से चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई यादगार प्रदर्शन अब तक किए हैं। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू 9 अक्टूबर 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। पुजारा ने इस टेस्ट में क्रमश: 4 और 72 रन की पारियां खेली थीं।
IND vs ENG क्या मोहम्मद शमी की होगी वापसी, दूसरे टी 20 के लिए ऐसा होगा भारत का Playing XI
इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर जैसे सितारों से सजी भारतीय टीम में उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई। 2012 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में नंबर तीन पर खेलते हुए टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।
PAK vs WI 2nd Test Live वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, सामने आई दोनों टीमों की Playing XI

अपनी इस यादगार पारी में पुजारा ने 389 गेंदों का सामना करते हुए 206 रन की नाबाद पारी खेली थी। चेतेश्वर पुजारा के ओवर ऑल अंतर्राष्ट्रीय आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 103 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 43.61 की औसत और 44.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 7195 रन बनाए हैं।टेस्ट में 19 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं।
भारत से पहले पाकिस्तान के इस मैच पर होगी फैंस की नजर, नोट कर लीजिए मुकाबले का टाइमिंग

वहीं उन्होंने तीन दोहरे शतक अब तक लगाए हैं। वनडे के तहत 5 मैचों में 51 रन उनके नाम दर्ज हैं। चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी टेस्ट मैच 7 जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उनकी टेस्ट टीम में वापसी हो पाएगी या नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता है।पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई बॉर्डर गावस्कर सीरीज में जब पुजारा को नहीं चुना गया तो इसका यह मतलब लगाया है कि उनकी टेस्ट करियर खत्म हो चला है।









