Home खेल ICC ने बनाया हॉल ऑफ फेम… एमएस धोनी ने पहली बार दिया...

ICC ने बनाया हॉल ऑफ फेम… एमएस धोनी ने पहली बार दिया रिएक्शन, क्या बोल गए कैप्टन कूल

11
0

भारत के महानतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी को सोमवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह देश के 11वें क्रिकेटर हैं। धोनी के साथ आईसीसी ने सात अन्य खिलाड़ियों को भी इस सम्मान से सम्मानित किया है। अब इस पर धोनी की पहली प्रतिक्रिया आई है। धोनी के साथ आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और ग्रीम स्मिथ, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर सना मीर, इंग्लैंड की सारा टेलर को अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। आईसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया सदस्यों ने इन लोगों के पक्ष में मतदान किया।

मेरे लिए यह सम्मान की बात

धोनी ने कहा कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान का सम्मान करता है। इतने सारे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम शामिल होना एक शानदार एहसास है। यह ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।” धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल सभी पुरुष क्रिकेटरों के खिलाफ खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में हेडन के साथ ड्रेसिंग रूम भी शेयर किया है। दोनों लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे।

इसलिए मिली जगह

धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। भारत ने 2007 में धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। चार साल बाद 2011 में टीम इंडिया धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप जीतने में कामयाब रही। भारत ने 2013 में धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट में भी नंबर-1 बनी। धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 से ज्यादा रन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here