Home खेल ICC वूमेन वर्ल्ड कप 2025 शेड्यूल आउट! भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों...

ICC वूमेन वर्ल्ड कप 2025 शेड्यूल आउट! भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों की तारीख, वेन्यू और टाइमिंग जानें एक क्लिक में

1
0

ICC ने महिला विश्व कप 2025 का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच मैच से होगी, जो बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि एक दिन बाद बांग्लादेश का सामना कोलंबो में पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान 5 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

ICC महिला विश्व कप 2025 का आयोजन राउंड-रॉबिन प्रारूप में किया जाएगा। टूर्नामेंट में राउंड-रॉबिन चरण 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल होंगे। फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारत के 4 शहरों- बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर और विशाखापत्तनम यानी विजाग में मैच खेले जाएंगे, जबकि पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी।

कोलंबो पाकिस्तान के लिए चुना गया तटस्थ स्थल है, जहां 11 राउंड-रॉबिन मैच खेले जाने हैं। इनमें श्रीलंका के चार मैच शामिल हैं। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया (4 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (14 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (17 अक्टूबर) और बांग्लादेश (20 अक्टूबर) के साथ-साथ पाकिस्तान (24 अक्टूबर) की मेजबानी घरेलू दर्शकों के सामने करने का मौका मिलेगा।

इन शहरों में खेले जाएंगे सेमीफाइनल और फाइनल
पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा। यह पाकिस्तान की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर निर्भर करेगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल होता है, तो मैच गुवाहाटी की जगह कोलंबो में खेला जाएगा। बेंगलुरु दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। फाइनल में भी यही नियम लागू होगा। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में होगा, नहीं तो फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होंगे।

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का पूरा कार्यक्रम
मंगलवार, 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु (3:00 अपराह्न)
बुधवार, 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – इंदौर (3:00 अपराह्न)
गुरुवार, 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 अपराह्न)
शुक्रवार, 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु (3:00 अपराह्न)
शनिवार, 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो (3:00 अपराह्न)
रविवार, 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 अपराह्न)
सोमवार, 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर (3:00 अपराह्न)
मंगलवार, 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी (3:00 अपराह्न)
बुधवार, 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 अपराह्न)
गुरुवार, 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विजाग (3:00 अपराह्न)
शुक्रवार, 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – विजाग (3:00 अपराह्न)
शनिवार, 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी (3:00 अपराह्न)
रविवार, 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विजाग (3:00 अपराह्न)
सोमवार, 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विजाग (3:00 अपराह्न)
मंगलवार, 14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो (3:00 अपराह्न)
बुधवार, 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 अपराह्न)
गुरुवार, 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विजाग (3:00 अपराह्न)

शुक्रवार, 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो (3:00 अपराह्न)
शनिवार, 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 अपराह्न)
रविवार, 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर (3:00 अपराह्न) दोपहर)
सोमवार, 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – कोलंबो (3:00 बजे)
मंगलवार, 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 बजे)
बुधवार, 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर (3:00 बजे)
गुरुवार, 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी (3:00 बजे)
शुक्रवार, 24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो (3:00 बजे)
शनिवार, 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर (3:00 बजे)
रविवार, 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी (3:00 बजे)
रविवार, 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु (3:00 बजे)
बुधवार, 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो (3:00 बजे)
गुरुवार, 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 – बेंगलुरु (3:00 बजे) रविवार, 2 नवंबर: फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु (दोपहर 3:00 बजे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here