Home खेल ICC Hall of Fame 2025: महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में लगे...

ICC Hall of Fame 2025: महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में लगे चार चांद, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में मिली तगडी एंट्री, कप्तानी में भारत को बनाया दिलाई 3 आईसीसी ट्राफी

2
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। क्रिकेट जगत के सबसे सफल और चहेते कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक और बड़ी उपलब्धि से नवाजा है। ICC Hall of Fame 2025 की घोषणा में महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल किया गया है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव और गर्व का क्षण है। अपनी शांत मिजाज, चतुराई से भरी कप्तानी और नायाब फिनिशिंग के लिए मशहूर ‘कैप्टन कूल’ अब आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

भारत को दिलाई तीन बड़ी ICC ट्रॉफियां

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान भारत को तीन प्रमुख ICC खिताब दिलाकर इतिहास रच दिया।

  • 2007 T20 वर्ल्ड कप (दक्षिण अफ्रीका)

  • 2011 वनडे वर्ल्ड कप (भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश)

  • 2013 चैंपियंस ट्रॉफी (इंग्लैंड)

धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने इन तीनों ICC ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने सिर्फ ट्रॉफियां ही नहीं जीतीं, बल्कि नई सोच, युवा नेतृत्व और फिनिशिंग की कला का उदाहरण भी पेश किया।

विकेटकीपिंग और फिनिशिंग के मास्टर

धोनी सिर्फ एक सफल कप्तान ही नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक रहे हैं। उनके पास वनडे और टी20 में सबसे तेज स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड है। बल्ले से भी उन्होंने भारत को कई बार आखिरी ओवरों में मैच जिताए हैं – खासकर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में उनका विजयी छक्का भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में हमेशा जिंदा रहेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

मैदान के बाहर भी आदर्श

धोनी का क्रिकेट में योगदान सिर्फ प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक नई मानसिकता और अनुशासन दिया। उनका व्यवहार हमेशा जमीन से जुड़ा रहा, और उन्होंने मैदान पर कभी भी आक्रामकता की सीमाएं नहीं लांघीं। युवाओं को मौका देना, खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना और कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहना उनकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक रही।

क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर

ICC Hall of Fame में धोनी की एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने उन्हें इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ियों, कोचों और फैंस ने इस फैसले को भारतीय क्रिकेट के गौरव का प्रतीक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here