Home खेल IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के...

IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मरने वाले दुनिया के 10 बल्लेबाज, तीसरा नाम चौकाने वाला

1
0

भारत के यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। जायसवाल एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करके जायसवाल ने मैकुलम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि मैकुलम एक साल में 33 छक्के लगाने में सफल रहे थे। ऐसे में आइए जानते हैं एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज। एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के (पूरी सूची: एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टेस्ट छक्के)
खिलाड़ी देश (6) वर्ष
यशस्वी जायसवाल भारत 34* 2014
ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 33 2014
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 26 2022
एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया 22 2005
वीरेंद्र सहवाग भारत 22 2008
एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड 21 2004
ऋषभ पंत भारत 21 2022
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 21 2016
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 20 2001
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 20 2003
मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान 20 2015
इस बीच, भारत के रोहित शर्मा ने वर्ष 2019 में टेस्ट के दौरान कुल 20 छक्के लगाए। आपको बता दें कि जायसवाल ने नाबाद पारी। चूंकि उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान अब तक 90 रन बनाए हैं, इसलिए उम्मीद है कि जायसवाल शतक बनाने में सफल रहेंगे। इसके साथ ही जायसवाल टेस्ट मैचों में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर जायसवाल ने गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट मैचों में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन
634 – वीरेंद्र सहवाग, 2008
598 – मोहिंदर अमरनाथ, 1983
548* – यशस्वी जायसवाल, 2024
545 – सुनील गावस्कर, 1971
545 – राहुल द्रविड़, 2001
दूसरी ओर, मैच की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दूसरी पारी में शानदार शुरुआत करते हुए बिना किसी नुकसान के 172 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर जायसवाल 193 गेंदों पर 90 और राहुल 153 गेंदों पर 62 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 104 रन पर आउट कर 46 रन की बढ़त हासिल की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here