Home खेल IND vs AUS Update : गाबा में बारिश की वजह से मैच...

IND vs AUS Update : गाबा में बारिश की वजह से मैच पर संकट, क्या रद्द हो जाएगा मैच ?

4
0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज़ का पाँचवाँ और आखिरी मैच आज (8 नवंबर) ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 4.5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52-0 है। शुभमन गिल 29 और अभिषेक शर्मा 23 रन बनाकर नाबाद हैं। बिजली और बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है। मैच छोटा होना तय है, लेकिन बारिश पूरी तरह रुकने के बाद ही मैच दोबारा शुरू होगा।

भारतीय टीम फिलहाल सीरीज़ में 2-1 से आगे है। इस मैच में जीत से टी20 सीरीज़ पर कब्ज़ा हो जाएगा। दोनों टीमों के बीच कैनबरा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टी20 मैच 4 विकेट से जीता था। इसके बाद भारतीय टीम ने होबार्ट (5 विकेट) और गोल्ड कोस्ट (48 रन) टी20 मैचों में कंगारुओं को हराकर जोरदार वापसी की। भारत-ऑस्ट्रेलिया गाबा टी20 मैच के अपडेट्स के लिए इस पेज को रीफ़्रेश करते रहें…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की बदौलत शानदार शुरुआत की। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। अभिषेक को चार ओवरों में दो जीवनदान मिले, लेकिन शुभमन शुरुआत से ही लय में दिखे।

भारत का स्कोरकार्ड
अभिषेक शर्मा नाबाद
शुभमन गिल नाबाद
भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। मध्यक्रम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह इस मैच में खेले, जबकि तिलक वर्मा को आराम दिया गया। दूसरी ओर, मेज़बान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गोल्ड कोस्ट टी20 मैच में खेलने वाली प्लेइंग इलेवन ही उतारी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 36 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 22 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को सिर्फ़ 12 में जीत मिली है। इसके अलावा, दो मैच ड्रॉ रहे। इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम का टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलड़ा काफी भारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here