Home खेल IND vs BAN Highlights धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने किया...

IND vs BAN Highlights धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने किया चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, पहले ही मैच में बांग्लादेश को हराया

99
0

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज जीत के साथ किया है। टूर्नामेंट के दूसरे मैच और अपने पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को बीते दिन 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच दुबई में मैच खेला गया। टीम इंडिया की जीत के हीरो शतकवीर शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे हैं। शानदार प्रदर्शन के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Mohammed Shami ने रचा इतिहास, सबसे तेजी से ये कारनामा कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 49.4 ओवर में 228 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदय ने 118 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। जाकेर अली ने 114 गेंदों में 4 चौके की मदद से 68 रन बनाए। वहीं तंजीद हसन ने 25 गेंदों मेंं 25 और रिशाद हुसैन ने 12 गेंदों में 18 रन बनाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा पांच विकेट मोहम्मद शमी ने झटके।

Live मैच कप्तान Rohit Sharma को हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में आखिर ऐसा क्या हुआ

https://samacharnama.com/

वहीं हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए और इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी दो विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल के शतक के दम पर 46.3 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बनाकर जीत दर्ज की। शुभमन गिल ने 129 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए।

कप्तान रोहित की गलती से अक्षर पटेल का टूट गया सपना, फिर लाइव मैच में हिटमैन पीटने लगे धरती, देखें वीडियो

https://samacharnama.com/

कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 7 चौके की मदद से 41 रन बनाए। केएल राहुल ने भी 47 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 38 गेंदों में एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने दो विकेट लिए।वहीं तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिए।

https://samacharnama.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here