Home खेल IND vs ENG: आकाश की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करने से खुद...

IND vs ENG: आकाश की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके स्टोक्स, कहा- जिस गेंद पर उन्होंने ब्रूक को आउट किया…

18
0

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने माना कि भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खेल के हर पहलू में उनकी टीम को मात दी। स्टोक्स ने तेज गेंदबाज आकाशदीप को भी अविश्वसनीय गेंदबाज बताया और उनके कौशल की प्रशंसा की। स्टोक्स ने कहा कि आकाशदीप की गेंदबाजी ने मैच में निर्णायक अंतर पैदा किया। आकाश ने मैच में 10 विकेट लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच और इस सीरीज में खेल रहे आकाशदीप ने 10 विकेट (पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह) लेकर भारत की 336 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। यह इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली जीत है। पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा। आकाश ने दरारों का अच्छा इस्तेमाल किया स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे लगता है कि आकाश ने चौथे दिन और पांचवें दिन की सुबह पिच में दरारों का अच्छा इस्तेमाल किया। लगातार कोण बदलने और उनका बेहतरीन इस्तेमाल करने की उनकी क्षमता कमाल की है। वह बहुत सटीक गेंदबाज हैं। वह पिच की दरारों पर ध्यान दे रहे थे। पांचवें दिन हैरी ब्रूक ऐसी गेंद पर आउट हुए, जिसे कोई बल्लेबाज नहीं खेल सकता था।’

‘जिस तरह से आकाश ने शुरुआत में कुछ रन बनाए, मैं दूसरे छोर पर खड़ा था। गेंद एक फुट दूर थी। जिस तरह से आकाश ने क्रीज पर कोण बदलते हुए उस क्षेत्र में गेंदबाजी की, वह उनके अविश्वसनीय कौशल को दर्शाता है।’ स्टोक्स की अगुआई वाली टीम ड्रॉ में विश्वास नहीं करती, लेकिन कप्तान ने कहा कि लक्ष्य पहुंच से बाहर था।

स्टोक्स ने खुलासा किया कि मैच का रुख कब बदला

उन्होंने कहा, ‘300 रन या उससे अधिक से हारना वास्तव में बहुत बड़ा अंतर है। जब हम बल्लेबाजी करने उतरे, तो हमें पता था कि हम किस चुनौती का सामना कर रहे हैं, लेकिन चौथे दिन तीन विकेट और पांचवें दिन जल्दी दो विकेट गंवाने से सब कुछ बदल गया।’ स्टोक्स ने माना कि भारत ने खेल के हर विभाग में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘भारत ने इस सप्ताह ऑलराउंड प्रदर्शन किया है और इंग्लैंड से बेहतर प्रदर्शन किया है। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। हमने पहले टेस्ट में ऐसा किया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here