Home खेल IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत के लिए...

IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत के लिए इस स्टार खिलाड़ी ने किया डेब्यू

9
0

भारत और इंग्लैंड के बीच पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मैच आज से शुरू हो रहा है। मैनचेस्टर में खेला जाने वाला यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा है। मेज़बान टीम ने लीड्स के बाद लॉर्ड्स में जीत हासिल कर सीरीज़ में 1-2 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।

इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि लियाम डॉसन की वापसी हुई है। वहीं, भारत इस मुकाबले में तीन बदलावों के साथ उतरा है। करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मौका मिला है। अंशुल कंबोज को आकाश दीप की जगह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की नीतीश रेड्डी की जगह टीम में वापसी हुई है।

अंशुल कंबोज का चौथे मैच में पदार्पण

तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में पदार्पण कर रहे हैं। दीपदास गुप्ता ने उन्हें टेस्ट कैप प्रदान की। अंशुल को प्रसिद्ध कृष्णा से ज़्यादा तरजीह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here