क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज गुरुवार, 22 जनवरी से हुआ। सीरीज का पहला ही मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जहां इंग्लैंड को 7 विकेट से शर्मनाक हार मिली। मुकाबले में इंग्लैंड ने कप्तान जोस बटलर की 44 गेंदों में 68 रन की पारी के दम पर 132 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
IND vs ENG Highlights वरुण चक्रवर्ती की फिरकी के आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने, देखें विकेट्स का हाइलाइट्स-VIDEO
भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 79 रन ठोके। संजू सैमसन ने 20 गेंदों में 26 रन बनाए। सीरीज के पहले ही मैच में मिली करारी हार से इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर निराश नजर आए। मैच के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, मैच की शुरुआत में विकेट में गेंदबाजों के लिए थोड़ा कुछ था और डबल पेस था। लेकिन बाकी देखा जाए तो पिच में कोई दिक्कत नहीं थी। हमने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए और उसका नतीजा भुगतना पड़ा।
IND vs ENG Highlights संजू सैमसन का रौद्र रूप दिखा, चौकों झड़ी के साथ अंग्रेज गेंदबाज को धोया, देखें वीडियो

साथ ही इंग्लैंड के लिए दो विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए भी बटलर ने बयान दिया। जोस बटलर ने कहा, वो हमेशा अच्छा दिखता है और सुपरस्टार है। इस मैच में वो काफी खतरनाक लग रहा था।
IND vs ENG Highlights अभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बारिश, पहले टी 20 में अंग्रेजों की उधेड़ी बखिया, देखें VIDEO

उसे और मार्क वुड को एक साथ खेलते देखना रोमांचक है।। हर जगह आपको परिस्थितियों का जल्दी से जल्दी आकलन करना होता है और अच्छा खेलना होता है। मैं वास्तव में माहौल के मजे ले रहा हूं। सीरीज के पहले ही मैच में मिली हार से इंग्लैंड पिछड़ गई और अगले मैच से वापसी करना चाहेगी।भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार, 25 जनवरी को दूसरा टी 20 मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडयिम में खेला जाएगा।
IND vs ENG 1st T20I Highlights अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के उड़ाए परखच्चे, पहले टी 20 में भारत की धमाकेदार जीत-VIDEO







