Home खेल IND vs ENG 2nd Test LIVE: ब्रूक और स्मिथ में शतकीय साझेदारी,...

IND vs ENG 2nd Test LIVE: ब्रूक और स्मिथ में शतकीय साझेदारी, भारत को जल्द से जल्द चाहिए विकेट

5
0

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की पहली पारी अभी चल रही है। जो रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे दिन का खेल 77/3 के स्कोर से शुरू हुआ है। ब्रूक और स्मिथ के बीच 60+ रन की साझेदारी हुई है। इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार हो गया है। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। दोनों शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। भारत को छठे विकेट की तलाश है। हैरी ब्रूक का अर्धशतक हैरी ब्रूक ने 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और उन्होंने जेमी स्मिथ के साथ 40 से ज्यादा रन की साझेदारी की है। इंग्लैंड का स्कोर भी पांच विकेट पर 120 रन के पार हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 110 रन के पार हो गया है हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 110 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

ब्रूक और स्मिथ के बीच 150 रन की साझेदारी

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच 138 गेंद में 151 रन की साझेदारी हो गई है। ब्रूक 87 और स्मिथ 97 रन बनाकर खेल रहे हैं।

शतक के करीब पहुंचे जेमी स्मिथ

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेमी स्मिथ शतक के करीब पहुंच गए हैं। अपनी पारी में वह 12 चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं।

हैरी ब्रूक आउट होने से बचे

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक 63 के स्कोर पर आउट होने से बचे। जडेजा के ओवर में उन्होंने जोर से शॉट लगाया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े गिल की तरफ गई। लेकिन गेंद की स्पीड इतनी तेज थी कि जब तक गिल समझ पाते गेंद उनके सिर पर लगकर बाउंड्री के करीब पहुंच गई, जहां नीतीश ने उसे रोका।

प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में बने 23 रन

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने छठे ओवर में 23 रन लुटाए हैं। जैमी स्मिथ ने चार चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

जेमी स्मिथ का पचासा

हैरी ब्रूक के बाद जेमी स्मिथ ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 43 गेंदों में पचासा जड़ा। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर 160 रन के पार पहुंच गया है।

ब्रूक और स्मिथ के बीच 60+ रन की साझेदारी

इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत को छठे विकेट की तलाश है।

रूट और स्टोक्स आउट

मोहम्मद सिराज ने तीसरे दिन के दूसरे ओवर में रूट और स्टोक्स को क्रीज पर उतारा। रूट 22 रन बनाकर आउट हुए और स्टोक्स बिना खाता खोले आउट हो गए। अब हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 88/5 है।

तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है

तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। हैरी ब्रूक (30) और जो रूट (18) क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने दूसरे दिन तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं और वह भारत से 510 रन पीछे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here