Home खेल Ind vs Eng Live Score: जसप्रीत बुमराह का लॉर्ड्स में कहर, स्टोक्स,...

Ind vs Eng Live Score: जसप्रीत बुमराह का लॉर्ड्स में कहर, स्टोक्स, रूट-वोक्स को भेजा पवेलियन

12
0

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट (तीसरा मैच) का दूसरा दिन है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और उनकी पहली पारी अभी जारी है। शुक्रवार को इंग्लैंड की पारी 251/4 से शुरू हुई। जो रूट और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

क्रिस वोक्स आउट
बुमराह ने इंग्लैंड को सातवाँ झटका भी दिया। उन्होंने क्रिस वोक्स को जुरेल के हाथों कैच आउट कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स क्रीज पर हैं।

स्टोक्स के बाद बुमराह ने रूट को बोल्ड किया
बुमराह ने इंग्लैंड को दिन के खेल में दूसरा और छठा झटका दिया। उन्होंने जो रूट को बोल्ड किया। वह 199 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल जेमी स्मिथ और क्रिस वोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

स्टोक्स आउट
बुमराह ने पहले सत्र में भारत को सफलता दिलाई। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। वह 110 गेंदों में चार चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। स्टोक्स और रूट ने पाँचवें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की थी। अब रूट का साथ देने जेमी स्मिथ आए हैं।

रूट के शतक के साथ दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल जो रूट के शतक के साथ शुरू हुआ। उन्होंने 192 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 37वाँ शतक पूरा किया। उन्होंने बेन स्टोक्स के साथ 80 से ज़्यादा रनों की साझेदारी की है। इंग्लैंड का स्कोर भी 250 के पार पहुँच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here