Home खेल IND vs ENG LIVE Score, 3rd Test, Day 5: टीम इंडिया को...

IND vs ENG LIVE Score, 3rd Test, Day 5: टीम इंडिया को 8वां झटका, नीतीश रेड्डी हुए आउट

1
0

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट (तीसरे मैच) का आज आखिरी दिन है। भारत की दूसरी पारी अभी जारी है। पाँचवें दिन का खेल 58/4 के स्कोर से शुरू हुआ है। इससे पहले, इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 192 रनों पर ऑलआउट हो गई और उसने भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है।

जडेजा-नीतीश क्रीज पर

भारत ने सात विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश 10 रन और जडेजा 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 85 रन की जरूरत है। दोनों के बीच अब तक 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।

भारत के 100 रन पूरे

भारत ने सात विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश रेड्डी पांच रन और रवींद्र जडेजा 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 93 रन की जरूरत है।

भारत को 90+ और रन की जरूरत

भारत ने सात विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं। फिलहाल जडेजा और नीतीश क्रीज पर हैं। दोनों से काफी उम्मीदें हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब 99 और रन की जरूरत है।

भारत को सातवां झटका

भारत को 82 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल सके। उनका कैच जोफ्रा आर्चर ने अपनी ही गेंद पर लपका। इससे पहले केएल राहुल 58 गेंद में छह चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। उससे पहले ऋषभ पंत को आर्चर ने क्लीन बोल्ड किया था। पंत नौ रन बना सके थे। भारत को अब भी जीत के लिए 111 रन की जरूरत है।

भारत को छठा झटका

भारत को 81 के स्कोर पर छठा झटका लगा। केएल राहुल 58 गेंद में छह चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। भारत को अब भी 112 रन की जरूरत है। इससे पहले आज का पहला झटका भारत को ऋषभ पंत के रूप में लगा था। उन्हें आर्चर ने क्लीन बोल्ड किया था। पंत नौ रन बना सके थे।

पंत क्लीन बोल्ड

भारत को 71 के स्कोर पर पांचवें दिन का पहला और ओवरऑल पांचवां झटका लगा। जोफ्रा आर्चर ने ऋषभ पंत को क्लीन बोल्ड किया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 72 रन है। भारत को जीत के लिए अब भी 121 रन की जरूरत है।

पाँचवें दिन का खेल शुरू
पाँचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की दूसरी पारी 58/4 के स्कोर से शुरू हो रही है। केएल राहुल का साथ देने के लिए ऋषभ पंत आए हैं। भारत को जीत के लिए अभी 135 रन बनाने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here