भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के चौथे मैच का आज दूसरा दिन था। गुरुवार का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड अभी भारत से 133 रन पीछे है। इससे पहले, भारत की पारी 358 रनों पर आउट हो गई थी।
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के चौथे मैच का आज दूसरा दिन था। गुरुवार का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बना लिए थे। स्टंप्स के समय ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड अभी भारत से 133 रन पीछे है। इससे पहले, भारत की पारी 358 रनों पर आउट हो गई थी।
डकेट-क्रॉली भारत के लिए मुसीबत बने
जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहली पारी में इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्रॉली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, अपने टेस्ट करियर का पहला मैच खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालाँकि, वह छह रनों से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दिन का खेल खत्म होने तक ओली पोप 42 गेंदों में 20 रन और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दिन का खेल 264/4 के स्कोर से शुरू हुआ
दिन का खेल 264/4 के स्कोर से शुरू हुआ। उस समय रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर 19-19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पहले सत्र में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने एक घातक गेंद फेंकी और जडेजा को आउट कर दिया। वह 20 रन ही बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वाशिंगटन सुंदर ने शार्दुल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। शार्दुल बेन स्टोक्स का शिकार बने। वह 88 गेंदों में 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद पंत की वापसी
शार्दुल के बाद चोटिल ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के पहले दिन पंत चोटिल हो गए थे। उस समय वह 37 रन पर थे और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर आउट होना पड़ा। हालांकि, अगले दिन पंत एक बार फिर मैदान पर लौटे और 71 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया। दर्द के बावजूद पंत ने 75 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अंशुल कंबोज खाता भी नहीं खोल सके जबकि बुमराह चार रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज पांच रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, यशस्वी जायसवाल ने 58, केएल राहुल ने 46, साई सुदर्शन ने 61 और शुभमन गिल ने 12 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने पांच, जोफ्रा आर्चर ने तीन और क्रिस वोक्स तथा लियाम डॉसन ने एक-एक विकेट लिया।








