Home खेल IND vs NZ रोहित और शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं,...

IND vs NZ रोहित और शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, केएल राहुल ने दिया अपडेट

21
0

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर रविवार 2 मार्च को होगी। इस मुकाबले से पहले धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की फिटनेस पर अपडेट दिया। केएल राहुल से जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, जहां तक मुझे पता है किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है।

SA vs ENG Live Score इंग्लैंड ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों का कैसा है प्लेइंग इलेवन

साथ ही उन्होंने कहा कि, सभी प्लेयर्स जिम में थे और ट्रेनिंग कर रहे थे। अभी फिटनेस के नजरिए से सबकुछ ठीक है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा जहां हैमस्ट्रिंग के चलते परेशानी में नजर आए थे।वहीं मोहम्मद शमी को भी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहना पड़ा था।

ENG vs SA Live मैच से होगा सेमीफाइनल का फैसला, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

https://samacharnama.com/

बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। राहुल से जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर को मौका नहीं मिलने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं नेतृत्व टीम का हिस्सा नहीं हूं। मैं इस स्थिति में पहले रहा हूं जब आपके पास प्लेयर्स को आजमाने का मौका होता है।

Virat Kohli 2 मार्च को जड़ेंगे ‘तिहरा शतक’, चैंपियंस ट्रॉफी के बीच विश्व क्रिकेट में मचेगा तहलका

https://samacharnama.com/

हालांकि मुझे नहीं कि ये चैंपियंस ट्रॉफी में होगा या नहीं।टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहले ही एंट्री कर चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच एक औपचारिकता मात्र है और इस वजह से ही टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में प्रयोग कर सकती है।

https://samacharnama.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here