Home खेल IND vs UAE: भारत बनाम यूएई के बीच मैच में कैसा होगा...

IND vs UAE: भारत बनाम यूएई के बीच मैच में कैसा होगा मौसम का हाल, भारतीय प्लेयर्स के लिए ये रहेगी सबसे बड़ी चुनौती, जाने वीडियो में सबकुछ

6
0

एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है, जिसमें ग्रुप-ए के पहले मैच में भारत और यूएई आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लंबे समय बाद टी20 फॉर्मेट में खेल रही भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने की कोशिश करेगी। वहीं, यूएई की कोशिश बड़ा उलटफेर करने की होगी। इस मैच में मौसम भी बड़ी भूमिका निभाएगा, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती दुबई की चिलचिलाती गर्मी होगी।

चिलचिलाती गर्मी भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती है

” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 के मैच के लिए दुबई के मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, इसके अलावा अगर आर्द्रता की बात करें तो यह 60 से 70 प्रतिशत तक हो सकती है, ऐसे में खिलाड़ियों के लिए गर्मी का सामना करना आसान नहीं होगा। यूएई के मौसम को ध्यान में रखते हुए मैचों के शुरू होने का समय भी आधे घंटे बढ़ाने का फैसला किया गया। इस भीषण गर्मी में भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस की भी खूब परीक्षा होने वाली है। वहीं, अगर बारिश की बात करें, तो इसकी वजह से मैच में कोई व्यवधान नहीं आएगा।

भारत बनाम यूएई मैच में पिच का मिजाज कैसा हो सकता है
ग्रुप-ए में भारत बनाम यूएई के बीच होने वाले मैच की पिच की बात करें, तो दुबई के मैदान पर अब तक खेले गए टी20 मैचों में गेंद और बल्ले के बीच ऐसी ही जंग देखने को मिली है, जिसमें स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई है। अगर यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर की बात करें, तो यह 140 से 145 रनों के बीच देखने को मिलता है। इसके अलावा, इस मैदान पर अब तक खेले गए 110 टी20 मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 51 जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 58 मैचों में जीत हासिल कर पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here