Home खेल IND vs ZIM Super-8 Update : भारत ने की पहले बल्लेबाजी की शुरुआत,...

IND vs ZIM Super-8 Update : भारत ने की पहले बल्लेबाजी की शुरुआत, प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए संजू सैमसन

1
0

T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच गुरुवार, 26 फरवरी को इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह सुपर-8 मैच करो या मरो वाला है। यह मैच जीतकर ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बनी रह सकती है। बता दें कि पहले सुपर-8 मैच में मेन इन ब्लू को साउथ अफ्रीका से 76 रन से करारी हार मिली थी। इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

बता दें कि टीम इंडिया के लिए सिर्फ यह मैच जीतना काफी नहीं होगा, बल्कि मेन इन ब्लू को अच्छे रन रेट के साथ जीतना होगा। साउथ अफ्रीका से पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट -3,800 हो गया है। टीम को अपना रन रेट वापस प्लस पर लाना होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस मैच में कैसा परफॉर्म करती है।

भारत की Playing 11 में हो सकता है बदलाव
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए भारत की Playing 11 में बदलाव हो सकते हैं। संजू सैमसन, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच नामीबिया के खिलाफ खेला है, उन्हें टीम में शामिल किया गया है। उस मैच में संजू ने 22 रन बनाए थे। संजू के अलावा, स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। अक्षर को अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच से बाहर कर दिया गया था। वाशिंगटन सुंदर को इस मैच के लिए बेंच पर बैठाया जा सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय कप्तान मैच में किस Playing 11 के साथ उतरेंगे।

मैच के लिए भारत की संभावित Playing 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

मैच के लिए जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी।

संजू सैमसन को मौका
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल ने वाशिंगटन सुंदर की जगह ली है। संजू सैमसन को रिंकू सिंह की जगह लाया गया है।

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मफोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा

भारत पहले बैटिंग करेगा
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी। यह सुपर 8 मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

मैच शाम 7 बजे शुरू होगा

नमस्ते! ABP न्यूज़ के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यहां आपको भारत-ज़िम्बाब्वे सुपर 8 मैच के सभी अपडेट मिलेंगे। मैच शाम 7 बजे IST से शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here