Home मनोरंजन India’s Got Latent की बढ़ीं मुसीबतें, आखिर क्यों मुंबई में 6 एपिसोड...

India’s Got Latent की बढ़ीं मुसीबतें, आखिर क्यों मुंबई में 6 एपिसोड तक के गेस्ट और होस्ट के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, सामने आई ये बड़ी वजह

11
0

मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है और अब शो की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी मिल रही है कि 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by News24 India (@news24official)

अश्लील टिप्पणियों पर विवाद

दरअसल, यह पूरा विवाद हाल ही में इस शो में रणवीर अल्लाहबादिया की अश्लील टिप्पणियों को लेकर शुरू हुआ। इस विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के निर्माता बलराज घई और कई अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

महाराष्ट्र साइबर सेल ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, शो के पहले एपिसोड से लेकर छठे एपिसोड तक के सभी होस्ट और गेस्ट के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी इसे लेकर बयान जारी किया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

0 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि कुल 30 से 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले एपिसोड से लेकर एपिसोड 6 तक शो में शामिल रहे सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सभी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here