Home टेक्नोलॉजी “iPhone 17 Live Streaming Free” यहां देखें एप्पल के सबसे बड़े इवेंट...

“iPhone 17 Live Streaming Free” यहां देखें एप्पल के सबसे बड़े इवेंट का फ्री लाइव स्ट्रीम? जानें कैसे ?

4
0

2025 का सबसे बड़ा मोबाइल लॉन्च इवेंट बस कुछ ही पल दूर है। 9 सितंबर को Apple के Awe Dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज़ और कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएँगे। दुनिया भर के टेक प्रेमियों को इस इवेंट से काफ़ी उम्मीदें हैं।

कब देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

Apple का यह शानदार इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे IST से शुरू होगा। आप इसे Apple TV ऐप, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर आसानी से लाइव देख सकते हैं। यानी आप घर बैठे हर अपडेट का आनंद ले पाएंगे और इसे देखना पूरी तरह से मुफ़्त होगा।

iPhone 17 सीरीज़ में क्या होगा नया

इस बार Apple कुल चार मॉडल लॉन्च करेगा – iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। ख़ास बात यह है कि iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला iPhone होगा, जो पुराने Plus मॉडल की जगह लेगा। इसके अलावा, प्रो मॉडल्स को नए डिज़ाइन के साथ लाया जाएगा और सीरीज़ में पहली बार 24MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

AirPods Pro 3 का नया वर्ज़न

एयरपॉड्स प्रो 3 को भी इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें कंपनी ने चार्जिंग केस को छोटा और हल्का बनाने पर काम किया है। ईयरबड्स के डिज़ाइन में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें लाइव ट्रांसलेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स होने की संभावना है।

Apple Watch में बड़े बदलाव

Apple इस इवेंट में एक नई वॉच सीरीज़ भी लॉन्च कर सकता है। Apple Watch Ultra 3 को दो साल बाद बड़े अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Apple Watch SE में अपग्रेडेड डिस्प्ले, तेज़ S11 प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें सैटेलाइट मैसेजिंग सपोर्ट भी जोड़ा जा सकता है।

Apple Watch Series 11 में भले ही बड़े बदलाव न हों, लेकिन ब्राइटनेस लेवल बढ़ाकर और नए कलर ऑप्शन देकर इसे और आकर्षक बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here