iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्च डेट एक बार फिर लीक हो गई है। Apple की यह नई iPhone सीरीज़ अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होगी। पिछले साल की तरह इस साल भी iPhone के 4 नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। इस साल कंपनी इसका Plus मॉडल लॉन्च नहीं करेगी। इसकी जगह iPhone 17 Air पेश किया जाएगा। iPhone 17 सीरीज़ के सभी मॉडल्स को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार नई लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में इसके स्क्रीन प्रोटेक्टर लीक हुए थे।
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने iPhone 17 की लॉन्च डेट को लेकर नई जानकारी साझा की है। यह नई iPhone सीरीज़ 9 सितंबर को लॉन्च होगी। इससे पहले भी खबरें आ रही थीं कि नई iPhone 17 सीरीज़ 8 सितंबर से 12 सितंबर के बीच लॉन्च की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में नई iPhone 17 सीरीज़ की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। हाल ही में iPhone 17 सीरीज़ की कीमत का भी खुलासा हुआ है। इसे 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
पिछले 10 सालों में कब-कब लॉन्च हुए iPhone?
पिछले 10 सालों में कंपनी अपनी ज़्यादातर iPhone सीरीज़ 7 से 12 सितंबर के बीच लॉन्च करती रही है। 2020 में कंपनी ने कोरोना के चलते iPhone 12 सीरीज़ 13 अक्टूबर को लॉन्च की थी।
iPhone मॉडल लॉन्च तिथि
iPhone 6s सीरीज़ 9 सितंबर 2015
iPhone 7 सीरीज़ 7 सितंबर 2016
iPhone 8 सीरीज़/iPhone X 12 सितंबर 2017
iPhone XR/XS/XS Max 12 सितंबर 2018
iPhone 11 सीरीज़ 10 सितंबर 2019
iPhone 12 सीरीज़ 13 अक्टूबर 2020
iPhone 13 सीरीज़ 14 सितंबर 2021
iPhone 14 सीरीज़ 7 सितंबर 2022
iPhone 15 सीरीज़ 12 सितंबर 2023
iPhone 16 सीरीज़ 9 सितंबर 2024
iPhone 17 Air के फ़ीचर लीक
इस साल लॉन्च होने वाले नए मॉडल iPhone 17 Air के सभी फ़ीचर सामने आ गए हैं। इस iPhone में 6.6 इंच की OLED स्क्रीन होगी। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन 5.5mm पतला होगा और इसमें 2,800mAh की बैटरी हो सकती है। यह फोन सिंगल रियर कैमरे के साथ आ सकता है। इसमें 48MP का रियर और 24MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इस फोन का वज़न सिर्फ़ 145 ग्राम होगा और इसमें कोई फिजिकल पोर्ट नहीं होगा। यह डुअल eSIM कार्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।