Home खेल IPL के इस खिलाड़ी पर राजस्थानी लड़की ने लगाए घिनौने आरोप, जोधपुर...

IPL के इस खिलाड़ी पर राजस्थानी लड़की ने लगाए घिनौने आरोप, जोधपुर में दर्ज कराया रेप केस

1
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। राजस्थान के जोधपुर में एक युवती ने गुजरात के एक आईपीएल क्रिकेट खिलाड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी और बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि क्रिकेट खिलाड़ी शिवालिक शर्मा ने उसके साथ धोखा किया है। लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए युवती ने बताया कि वह दो साल पहले बड़ौदा घूमने गई थी। वहां उनकी मुलाकात आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा से हुई। वे दोस्त बन गए और लड़की के जोधपुर लौटने के बाद भी उनकी फोन पर बातचीत जारी रही।

आरोप है कि करीब 7 महीने बाद दोनों ने जोधपुर में अपने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली। मई 2024 में किसी समय क्रिकेट खिलाड़ी शिवालिक जोधपुर में लड़की के घर आया। वहां लड़की के मना करने के बावजूद उसने उससे शादी का वादा कर संबंध बनाए और यह सिलसिला चलता रहा। कुछ समय बाद लड़की के परिवार को शादी की बात करने के लिए वडोदरा बुलाया गया। वहां क्रिकेटर के माता-पिता ने लड़की को डांटा और रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने कहा- हमारा बेटा आईपीएल खिलाड़ी है। उसे कई लड़कियों से प्रस्ताव मिल रहे हैं। इसके बाद उन्हें अपमानित कर घर से बाहर निकाल दिया गया।

IPL के इस खिलाड़ी पर राजस्थानी लड़की ने लगाए घिनौने आरोप, जोधपुर में दर्ज कराया रेप केस

इसके बाद युवती जोधपुर आ गई। लड़की ने अपने क्रिकेटर मंगेतर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा – अगर तुमने इस बारे में किसी को बताया तो मैं तुम्हारी इज्जत बर्बाद कर दूंगा।

लड़की की मेडिकल जांच की गई।

यह मामला जोधपुर के कुड़ी भगतसुनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। एसीपी आनंद राजपुरोहित ने बताया- कुछ समय पहले युवती ने क्रिकेटर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया कि शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाए गए। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। लड़की ने बताया कि सगाई में 20 लाख रुपए खर्च हुए थे। शिवालिक शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here