लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 61वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (LSG vs SRH in IPL) के अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी पारी से फैन्स का दिल जीत लिया, अभिषेक ने मैच में केवल 20 गेंदों पर 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली, अभिषेक अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाने में सफल रहे। अभिषेक की पारी के दम पर ही हैदराबाद यह मैच 6 विकेट से जीतने में कामयाब रही। अपनी विस्फोटक पारी के दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। अभिषेक आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में चार अर्द्धशतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
ऐसा कारनामा करने वाले एकमात्र भारतीय
अभिषेक से पहले किसी भी भारतीय ने आईपीएल (आईपीएल 2025) में ऐसा कारनामा नहीं किया था। अभिषेक शर्मा 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों पर शतक, लखनऊ के खिलाफ (2024 में) 18 गेंदों पर और 19 गेंदों पर शतक और 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 19 गेंदों पर शतक लगाने में सफल रहे। इसके अलावा अभिषेक शर्मा 2024 से अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने 2024 से अब तक आईपीएल में 27 पारियां खेली हैं और कुल 65 छक्के लगाए हैं।
2024 के बाद से भारतीयों द्वारा सर्वाधिक आईपीएल छक्के
65* – अभिषेक शर्मा (27 पारी)
60 – रयान पराग (27 पारी)
60 – विराट कोहली (26 पारी)
45 – शिवम दुबे (26 पारी)
45 – प्रभसिमरन सिंह (23 पारी)
44- सूर्यकुमार यादव (23 पारी)
43 – रजत पाटीदार (23 पारी)
42 – यशस्वी जयसवाल (28 पारी)
इसके साथ ही अभिषेक आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 200+ की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनसे पीछे सूर्यकुमार यादव हैं जिनके नाम 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से लक्ष्य का पीछा करते हुए 564 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
आईपीएल में 200+ रन का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन
573*-अभिषेक शर्मा
564- सूर्यकुमार यादव
538 – नितीश राणा
520 – विराट कोहली
519 – संजू सैमसन
508 – फाफ डु प्लेसिस
वहीं, लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन बनाए जिसके बाद हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस हार के साथ लखनऊ के लिए प्लेऑफ की दौड़ समाप्त हो गई है।