Home खेल IPL 2025: ऑक्शन में RTM नहीं किया इस्तेमाल, उसी ने आईपीएल में...

IPL 2025: ऑक्शन में RTM नहीं किया इस्तेमाल, उसी ने आईपीएल में लगा दी लंका, पछता रही होगी मुंबई इंडियंस

11
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। मुंबई इंडियंस की स्काउट टीम का कोई जवाब नहीं है। आईपीएल के हर सीजन में मुंबई में कुछ ऐसे चेहरे होते हैं, जिनके बारे में लोग नहीं जानते। इनमें से कई खिलाड़ी आते ही मशहूर हो जाते हैं। कुछ ही मैचों में उनकी चर्चा होने लगती है। इन्हीं में से एक हैं नेहल वढेरा। जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की नीलामी में वढेरा को खरीदा था, तब उन्होंने कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला था। उन्होंने सीधे सफेद गेंद से आईपीएल में डेब्यू किया था।

मुंबई ने RTM का इस्तेमाल नहीं किया

नेहल वढेरा ने आईपीएल में कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए भी दमदार खेल दिखाया था। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था। इसमें मुंबई ने नेहल वढेरा को रिटेन नहीं किया। पंजाब किंग्स ने उन्हें नीलामी में 4.2 करोड़ में खरीदा था। मुंबई ने उनके लिए बोली ही नहीं लगाई। टीम के पास RTM भी था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने वढेरा के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया।

IPL 2025: ऑक्शन में RTM नहीं किया इस्तेमाल, उसी ने आईपीएल में लगा दी लंका, पछता रही होगी मुंबई इंडियंस

नेहल वढेरा की धमाकेदार बल्लेबाजी

नेहल वढेरा ने क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। जोश इंग्लिस का विकेट गिरने के बाद लगा कि पंजाब दबाव में आ जाएगी। श्रेयस अय्यर भी खुलकर नहीं खेल पा रहे थे। लेकिन वढेरा ने मुंबई के गेंदबाजों पर हमला बोला। वह अर्धशतक तो नहीं लगा पाए लेकिन महज 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 84 रन जोड़कर उन्होंने पंजाब की जीत सुनिश्चित की और मुंबई का सफर खत्म किया।

नेहल को पता था अंदर की कहानी

पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे नेहल वढेरा को टीम की अंदर की कहानी पता थी। उन्होंने मैच के बाद दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने उसी हिसाब से तैयारी की थी। वढेरा ने कहा, “मैं दो साल से मुंबई इंडियंस के साथ हूं और मैं उनके साथ पहले भी खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता है कि वे क्या कर सकते हैं और मैंने अपनी बल्लेबाजी में उसी हिसाब से कुछ बदलाव किए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here