क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद विराट कोहली ब्रेक पर थे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताया था। लेकिन अब आरसीबी के खेमे में शामिल हो गए हैं। यही नहीं टीम से जुड़ने के साथ ही विराट कोहली आगामी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। विराट कोहली ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया और उनका वीडियो भी सामने आया है।
IPL 2025 में Virat Kohli बल्ले से मचाएंगे खलबली, लगा डालेंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी
विराट ने नेट्स मे शानदार अंदाज में बैटिंग करते हुए खूब पसीना बहाया। आरसीबी की जर्सी में विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली एक से बढ़कर एक शानदार शॉट खेलते दिखें हैं। वैसे आपको बता दें कि विराट कोहली जबरदस्त लय में चल रहे हैं। हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने अपना जलवा दिखाया था।
IPL 2025 केकेआर क्या कर पाएगी खिताब का बचाव, जानिए टीम की ताकत और कमजोरी
विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में जहां पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी ताबड़तोड़ पारी खेली थी। विराट कोहली अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब चुके हैं। अब वह आईपीएल में जलवा दिखाएंगे।
IPL 2025 क्या छठी बार चैंपियन बनेगी मुंबई इंडियंस, जानिए टीम की ताकत और कमजोरी
विराट कोहली रजत पाटीदार की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली का शानदार आईपीएल करियर रहा है। लीग के इतिहास में उन्होंने ही सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल में 252 मैच खेले हैं, जिनकी 244 पारियों में 38.67 की औसत और 131.98 की स्ट्राइक रेट के साथ 8004 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 8 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही 113 रन उनका हाईस्कोर रहा है।
The first look you can’t resist. 🤌🔥
Full reveal drops today at #RCBUnbox! 👀🎬
🎧: Bhau – The Journey of Life BGM pic.twitter.com/f6KCBsclsf
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 17, 2025