क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। ख़बरों में पहले यह आया था कि केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स आगामी सीजन के लिए कप्तानी सौंप सकती है, लेकिन अब सामने आया है कि केएल राहुल ने ही दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने से इनकार कर दिया है।
ICC ने किया Champions Trophy 2025 की बेस्ट टीम का ऐलान, भारतीय प्लेयर्स का जलवा और पाकिस्तान हुआ शर्मसार
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल के नाम पर पहले कप्तान के रूप में विचार किया था, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से अपनी बैटिंग पर फोकस करने का फैसला लिया है। दिल्ली का कप्तान कौन होगा, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की माने तो अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाए जाने की संभावना है।
Champions Trophy 2025 जीतने के बाद क्या होगी टीम इंडिया विक्ट्री परेड, सामने आया बड़ा अपडेट
अक्षर पटेल की बात करें तो उन्होंने अब तक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है। हालांकि वह कई सीजन दिल्ली के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी ऑलराउंडर क्षमताओं को साबित किया है। अक्षर पटेल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा बने हुए हैं।
Champions Trophy जीतने के बाद देश लौटे भारतीय खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा का एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें वीडियो
आईपीएल 2025 के लिए भी दिल्ली ने उन्हें 18 करोड़ में रिटेन किया है। आईपीएल करियर की बात करें तो अक्षर पटेल का शानदार रहा है। अक्षर पटेल ने अब तक 150 मैचों में 130.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 1653 रन बनाए हैं,जबकि 7.28 की इकॉनमी रेट से 123 विकेट झटके हैं।इन दिनों अक्षर पटेल शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जितवाने में अहम भूमिका अदा की।