Home खेल IPL 2025 के पहले मैच में आरसीबी और केकेआर की होगी टक्कर,...

IPL 2025 के पहले मैच में आरसीबी और केकेआर की होगी टक्कर, एक क्लिक में देखें फुल शेड्यूल

11
0

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2025 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। 18 वें सीजन का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के 18 वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा। वहीं फाइनल मैच 25 मई को ईडन गार्डन्स में ही खेला जाएगा। 23 मार्च को मुंबई और चेन्नई के बीच महामुकाबला होगा। 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे।

इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मैच 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आईपीएल की दस में से तीन टीमें दो-दो मैच होमग्राउंड्स पर खेलेंगी।

https://samacharnama.com/

दिल्ली अपने घरेलू मैच विशाखापट्टनम और नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेंगी। राजस्थान अपने दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी, जहां वह केकेआर और सीएसके की मेजबानी करेंगे। इसके अलावा बाकी दो मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।

https://samacharnama.com/

वही पंजाब किंग्स की टीम अपने चार घरेलू मैच चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेलेगा, जबकि धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के खिलाफ तीन घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा। लीग चरण के खत्म होने के बाद प्लेऑफ के मैच हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे। हैदराबाद 20 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता में 23 मई 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा।

https://samacharnama.com/

IPL 2025 का पूरा शेड्यूल
22 मार्च – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

23 मार्च – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 मार्च – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

25 मार्च – गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स

26 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

27 मार्च – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

28 मार्च – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

29 मार्च – गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

30 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

31 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

1 अप्रैल – लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स

2 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

3 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

4 अप्रैल – लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

5 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

5 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

6 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

6 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस

7 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

8 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

9 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

10 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस

12 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

13 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

13 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

14 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

15 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

16 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

17 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स

19 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

19 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

20 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

21 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस

22 अप्रैल – लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

23 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

24 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

25 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

26 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

27 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

27 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

28 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस

29 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

30 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

1 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

2 मई – गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

3 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

4 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

4 मई – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स

5 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

6 मई – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस

7 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

8 मई – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

9 मई – लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

11 मई – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

11 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस

12 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

13 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

14 मई – गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

15 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स

17 मई – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

18 मई – गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

18 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

20 मई – क्वालीफायर 1

21 मई – एलिमिनेटर

23 मई – क्वालीफायर 2

25 मई – फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here