Home खेल IPL 2025: जिसके लिए पानी की तरह बहाया पैसा, वही निकला सबसे...

IPL 2025: जिसके लिए पानी की तरह बहाया पैसा, वही निकला सबसे बडा ‘धोखेबाज’, LSG को लगा 27 करोड़ का चूना?

1
0

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। लखनऊ सुपर जायंट्स ने जिस खिलाड़ी के लिए मेगा ऑक्शन में खूब पैसा खर्च किया, वह धोखेबाज निकला। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऋषभ पंत हैं। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। लखनऊ ने पंत के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किये। हालांकि, पंत उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके।

आईपीएल 2025 में लखनऊ के कप्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पंत के बल्ले से 11 मैचों में सिर्फ 128 रन निकले हैं। पंत की हालत इतनी खराब है कि वह इस सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में पंत का सर्वोच्च स्कोर 63 रन रहा। अगर हम इस पारी को छोड़ दें तो विकेटकीपर-बल्लेबाज शेष 10 पारियों में केवल 65 रन ही बना पाए हैं। बल्ले के साथ-साथ पंत कप्तान के तौर पर भी बुरी तरह विफल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here