क्रिकेट न्यूज़ डेस्क । आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। आईपीएल के 18 वें सीजन में कई अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी हिस्सा भाग लेने वाले हैं। ये खिलाड़ी बूढ़े भले ही हों लेकिन तूफानी प्रदर्शन से तबाही मचा सकते हैं। यहाँ कुछ सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची दी जा रही है, जो इस सीजन में खेलते नजर आएंगे।
एमएस धोनी – चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2055 सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था वो फिलहाल 43 साल के हैं। धोनी बतौर खिलाड़ी सीएसके के लिए खेलेंगे। माही ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही मैच पलटने का दम रखते हैं।
फाफ डु प्लेसिस- विस्फोटक बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है। फ़्रेंचाईजी ने उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी देदी है। डु प्लेसिस 40 साल के हैं। उनका जन्म 13 जुलाई 1984 को हुआ था। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डु प्लेसिस अपनी बल्लेबाजी से उम्र को मात देते हैं और ऐसे दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
रविचंद्रन अश्विन – अश्विन एक अनुभवी स्पिनर हैं, जो अपने कौशल और रणनीति से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। अश्विन की एक बार फिर पुरानी टीम सीएसके के लिए वापसी हो गई। अश्विन फिलहाल 38 साल के हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1986 को हुआ था।
रोहित शर्मा – मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी ही खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा 37 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 हुआ था। रोहित इस उम्र में भी विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं।
मोईन अली- घातक आलराउंडर मोईन अली को इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा है। मोईन अली फिलहाल 37 साल के हैं। उनका जन्म 18 जून 1987 को हुआ था।
जिन खिलाड़ियों की हम यहां बात कर रहे हैं। वे न केवल अपनी उम्र के कारण चर्चा में हैं, बल्कि अपने प्रदर्शन और टीमों के लिए योगदान के कारण भी अहम हैं। इनके अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी जैसे ग्लेन मैक्सवेल (36 साल), इशांत शर्मा (36 साल), और अजिंक्य रहाणे (36 साल) भी उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।