क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रनों की पारी खेलकर में फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। हिटमैन रोहित अब आईपीएल 2025 में भी अपनी जबरदस्त लय को जारी रखना चाहेंगे। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के साथ रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड्स बनाते नजर आ सकते हैं।
IPL 2025 में Virat Kohli बल्ले से मचाएंगे खलबली, लगा डालेंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी
रोहित शर्मा के पास आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ने का मौका है। रोहित ने 257 मैचों में 29.72 की औसत से 6,628 रन बनाए हैं, जबकि संन्यास ले चुके शिखर धवन के नाम 6769 रन दर्ज हैं। हिटमैन रोहित शर्मा आईपीएल 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं।
IPL 2025 केकेआर क्या कर पाएगी खिताब का बचाव, जानिए टीम की ताकत और कमजोरी
क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। रोहित ने आईपीएल में 280 और क्रिस गेल ने 357 छक्के लगाए हैं। हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा टी 20 क्रिकेट में अपने 12 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बनने के बेहद करीब हैं।
IPL 2025 क्या छठी बार चैंपियन बनेगी मुंबई इंडियंस, जानिए टीम की ताकत और कमजोरी
इस दौरान 8 शतक और 78 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा टी 20 क्रिकेट में 450 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने आईपीएल में अभी तक 43 अर्धशतक लगाए हैं। उनसे आगे इस सूची में में डेविड वार्नर (66), कोहली (63) और धवन (53) से पीछे हैं। रोहित के निशाने पर सबसे पहले धवन का रिकॉर्ड यहां रहने वाला है। रोहित शर्मा ने बतौर खिलाड़ी अब तक आईपीएल के 6 खिताब जीते हैं। 5 मुंबई इंडियंस के साथ और एक डेक्कन चार्जर्स के साथ। रोहित अब 7 आईपीएल खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन सकते हैं।